मौसम अपडेट: दिल्ली में सुबह से मूसलाधार बारिश जारी, जगह-जगह जलभराव, यातायात प्रभावित, एमपी में भी बारिश का अलर्ट जारी

- दिल्ली में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार
- सुबह से थमने का नाम नहीं ले रही बारिश
- एमपी में भी अलर्ट जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने जाते-जाते रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में गुरुवार (14 अगस्त) को सुबह से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें और वाहनों के टायर पूरी तरह से डूब गए हैं, इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि राज्य में कितनी बारिश हो रही है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
जलजमाव से दिल्लीवासी परेशान
दिल्ली में जगह नहीं बल्कि कई जगह बारिश का पानी जमा हो गया है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है। बारिश के चलते लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी देर तक इंतजार करने की नौबत आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 घंटों में दिल्ली में गरज और बिजली के साथ भीषण बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
बात करें मध्य प्रदेश की तो मौसम विभाग ने यहां गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं, खंडवा, हरदा, खरगौन, धार, इंदौर, शिवपुरी, उज्जैन और देवास में भी तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय अपने साथ रेनकोट या छाता जरूर रखें।
हिमाचल में तबाही
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। यहां 5 जगह बादल फटने से तबाही मची हुई है। कई घर, दुकानें और पुल बह गए। बताया जा रहा है कि 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अच्छी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालात को देखते हुए शमला के जुब्बल और बंजार में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसी के साथ आज भी यानि गुरुवार (14 अगस्त) को कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नुकसान और क्षति का सिलसिला अभी थमा नहीं है। कल रात हुई बारिश के कारण काफ़ी नुकसान हुआ है। कई सड़कें प्रभावित हुई हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर बादल फटने की सूचना है। हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाए।
Created On :   14 Aug 2025 12:04 PM IST