मौसम अपडेट: दिन में तेज धूप तो रात में हल्की सिहरन, अधिकतर राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

दिन में तेज धूप तो रात में हल्की सिहरन, अधिकतर राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह को धूप निकल रही है लेकिन रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। जिसको गुलाबी ठंड का नाम दिया जा सकता है। बीते दिनों बारिश हुई है, जिसकी वजह से भी मौसम में हल्की ठंड होने लगी है। कई राज्यों में मानसून की वापसी भी होने लगी है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जिसको देखकर ऐसा माना जा रहा है कि, देश में जल्द ही ठंड दस्तक दे देगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

पश्चिम बंगाल में हो रही है बारिश?

पश्चिम बंगाल की बात करें तो, यहां पर अब भी भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कोलकाता में बहुत ही तेज बारिश हुई है और आगे भी कुछ दिनों तक देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में बारिश होगी सकती है।

कब तक रहने वाला है मानसून का दौर?

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और तेलंगाना के कई हिस्सों में अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। लेकिन कुछ राज्यों में मानसून ने अलविदा कह दिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से शामिल हैं।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी-बिहार में बारिश जल्द ही अलविदा कहने वाली है। आने वाले एक दो दिनों तक बारिश के किसी भी तरह के कोई अनुमान नहीं लगाए जा रहे हैं। दिन में तीखी धूप देखने को मिल रही है, लेकिन रात तक हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

Created On :   11 Oct 2025 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story