शाक्यमुनि बुद्ध का स्वर्णिम निवास: रूस के कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में आयोजित प्रदर्शनी में बुद्ध अवशेषों को ले जा रहा है भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक गुरमीत सिंह चावला और 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस के कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में 11-18 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाली एक प्रदर्शनी के लिए रवाना होने से पहले, गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना की।
यह प्रदर्शनी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, राष्ट्रीय संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से आयोजित की जा रही है। पवित्र अवशेषों को एलिस्टा के मुख्य बौद्ध मठ, जिसे गेडेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ के नाम से जाना जाता है, में प्रतिष्ठित किया जाएगा, जिसे 'शाक्यमुनि बुद्ध का स्वर्णिम निवास' भी कहा जाता है।
प्रतिनिधिमंडल गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ पालम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। वे 11-18 अक्टूबर 2025 तक रूस के कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में एक प्रदर्शनी के लिए रवाना होंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं।
गौतम को रूस के कलमीकिया ले जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यह मेरे जीवन का बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण है, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं,इन अवशेषों का बहुत लंबा इतिहास है, यह बहुत बड़ा दिन है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 43वें शाक्य त्रिजिन ज्ञान वज्र रिनपोछे के नेतृत्व में 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ, बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ रूस के कलमीकिया गणराज्य के लिए रवाना हुए। 11-18 अक्टूबर, 2025 तक राजधानी एलिस्टा में एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
Created On :   11 Oct 2025 9:47 AM IST