भीषण हादसा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए भीषण हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई छह लोगों की मौत

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए भीषण हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई छह लोगों की मौत
  • खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
  • तेज रफ्तार कार से हुई जोरदार टक्कर
  • चार महिलाएं समेत छह लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। हरियाणा के शहर गुरुग्राम के करीब रेवाड़ी में एक भीषण कार हादसा हुआ है। हादसा रविवार देर रात रेवाड़ी के मसानी गांव के करीब हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाली कार ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को कुचल दिया। इसकी वजह से सभी की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में इलाके के चार अन्य युवक भी घायल हो गए।

देर रात 12 बजे हुए हादसा

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की रहने वाली चार महिलाएं देर रात राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। तभी उनकी कार रास्ते में पंचर हो गई। इसकी वजह से सभी महिलाएं कार से बाहर निकलकर सड़क पर खड़ी हो गई। जबकि ड्राइवर टायर बदलने लगा। तभी एक तेज रफ्तार कार ने महिलाओं समेत ड्राइवर और कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में छह लोगों की मौत

यह टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ही गाड़ियां पलट गई। इस भीषण हादसे में चार महिलाएं और उनकी गाड़ी के ड्राइवर की मौत गई। जबकि टक्कर मारने वाली गाड़ी में सवार एक युवक की भी जान चली गई। हालांकि, उसी गाड़ी में सवार चार अन्य युवकों को जान बच गई। जानकारी मिलने के बाद सभी घायलों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Created On :   11 March 2024 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story