Defence Minister Rajnath Singh: ट्रंप के न्यूक्लियर दावे का बाद भड़का भारत! राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी, कहा- 'भारत हमेशा तैयार...'

ट्रंप के न्यूक्लियर दावे का बाद भड़का भारत! राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी, कहा- भारत हमेशा तैयार...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान गुप्त तौर से परमाणु परीक्षण कर रहा है। इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान गुप्त तौर से भूमिगत परमाणु परीक्षण कर रहा है। सीबीएस नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा है कि कई देश अब भी परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं कर रहा है। इस बयान के बाद ही दक्षिण एशिया में बवाल मच गया है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदायों की नजरें भी भारत और पाकिस्तान की परमाणु नीतियों पर टिकी हैं। इस पर ही राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को झूठा और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का क्या है कहना?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं वो करें। हम किसी को भी रोकने नहीं जा रहे हैं, लेकिन अगर वक्त आ गया है तो भारत हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार है। राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि भारत ऐसी रिपोर्ट्स से विचलित नहीं होता है, भारत की नीति संयम और तत्परता दोनों पर आधारित है। उनसे पूछा गया कि क्या भारत भी परीक्षण करेगा तो उनका जवाब था पहले देखते हैं कि वे ऐसा करते भी हैं या नहीं करते हैां।

पाकिस्तान ने किया दावे को खारिज

अमेरिका की तरफ से किए गए दावों को पाकिस्तान ने झूठा और भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम एकतरफा परीक्षण-रोक नीति पर कामय हैं। हमने ना तो पहेल परमाणु परीक्ष किया था और ना अब करने वाले हैं।

Created On :   9 Nov 2025 2:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story