कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप: '25 लाख वोट चोरी हुए हैं, हर 8 में से एक वोट चोरी हुआ', राहुल गांधी ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना

डिजिटल डोस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 25 लाख वोट चोरी हुए हैं। कांग्रेस सांसद का दावा है कि हर 8 में से एक वोट चोरी हुआ है। राहलु गांधी ने इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है। आपको बता दें कि, हाल ही में नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर EC और भारतीय जनता पार्टी पर हरियाण चुनाव के दौरान धोखाधड़ी करने का भी इल्जाम लगाया था। कांग्रेस सांसद बस इतने में ही नहीं रुके बल्कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वह यह मुद्दा जरूर उठाते हैं।
यह भी पढ़े -'मुख्यमंत्री वोटों की लालच में सर पर टोपी पहनकर मुस्लिम...' केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और AIMIM पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी साफ तौर पर हुई है। 25 लाख वोट चोरी हुए हैं। हर 8 में से एक वोट चोरी हुआ है। डेटा देखने के बाद, मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी यही हुआ है। यह भाजपा और चुनाव आयोग का सिस्टम है। हमारे पास और सबूत हैं, और हम कुछ समय बाद दिखाएंगे। मुख्य मुद्दा वोट चोरी का है और SIR इसे छुपाने और संस्थागत बनाने का एक सिस्टम है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के बनारस दौरे के पहले हुई घटना, बीजेपी विधायक और RPF जवान भिड़े? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पीएम मोदी-शाह को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास विस्तृत जानकारी है। अभी हमने बहुत कम जानकारी दी है, लेकिन मुख्य मुद्दा यह है कि लोकतंत्र और अंबेडकर जी के संविधान पर हमला हो रहा है और सीधे तौर पर पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मिलकर ये कर रहे हैं। इससे देश और भारत माता का नुकसान हो रहा है।
Created On :   9 Nov 2025 9:30 AM IST













