मौसम अपडेट: देश में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, यूपी-बिहार से लेकर देश के अन्य राज्यों में बढ़ रही ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

देश में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, यूपी-बिहार से लेकर देश के अन्य राज्यों में बढ़ रही ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देशभर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के वक्त लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। साथ ही ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश का दौर चल रहा था, इसी बीच ठंड ने दस्तक दे दी है। अब देश के अधिकांश राज्यों में ठिठुरन बढ़ रही है, सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर से ठंड और बढ़ेगी। साथ ही यूपी-बिहार में भी ठंड दिन पर दिन बढ़ रही है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भी तेज ठंड महसूस हो रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह और शाम के वक्त धुंध छाई रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम को हवा चलने की संभावना है, जिसके चलते ठंड और बढ़ सकती है।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी की ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तापमान सामान्य से भी कम दर्ज किया जा सकता है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है लेकिन सुबह और रात के वक्त धुंध देखने को मिल सकती है।

बिहार में भी बढ़ रही ठंड

बिहार में भी लगातार ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

पहाड़ी इलाकों के मौसम के बारे में जानें तो, यहां के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इसके चलते ही निचले हिस्सों में शीतलहर और भारी ठंड हो रही है, जिससे लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है।

Created On :   9 Nov 2025 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story