Eid-ul-Azha: देशभर में ईद-उल-अजहा का जश्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-PM मोदी ने दी लोगों को शुभकामनाएं

- मुर्मू ने दी ईद-उल-अजहा बधाई
- पीएम मोदी ने भी दिया देश को संदेश
- कहा- यह पर्व शांति के ताने-बाने को मजबूत करे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में ईद-उल-अजहा की धूम मची हुई है। बॉलिवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में जश्न का माहौल है। इस पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को बताई दी है। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं। चलिए देखते हैं सभी ने किसने क्या संदेश दिया?
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने कहा, ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।
खड़गे ने दिया संदेश
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईद-उल-अजहा निस्वार्थ त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का जश्न मनाता है। जैसा कि हम इस खुशी के अवसर का जश्न मनाते हैं, हम सभी मजबूत भाईचारे को बढ़ावा देने और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हों। ईद मुबारक!
Created On :   7 Jun 2025 10:23 AM IST