Election Results Memes: पश्चिम बंगाल और असम चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने TMC और कांग्रेस के कुछ इस तरह लिए मजे

पश्चिम बंगाल और असम चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने TMC और कांग्रेस के कुछ इस तरह लिए मजे
मीम्स के जरिए यूजर्स राजनीतिक दलों की जीत, हार, और चौंकाने वाले परफोर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स TMC और कांग्रेस दोनों पार्टियों के खूब मजे ले रहे हैं। मीम्स के जरिए यूजर्स राजनीतिक दलों की जीत, हार, और चौंकाने वाले परफोर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इन मीम्स में राजनीतिक व्यंग्य भी देखने को मिल रहे हैं। असम में जहां दोपहर तक बीजेपी ने चुनाव की जीत का बिगुल बजा दिया था। वहीं शाम होते- होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में एतिहासिक जीत पर कह दिया कि, पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। कैसे इन मीम्स ने लोगों का मनोरंजन किया और क्या कुछ इन मीम्स में है? आइए देखते हैं...

एक यूजर ने धुरंधर फिल्म की एक क्लिप के माध्यम से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार एंट्री को ट्यून के साथ दिखाया है।

एक अन्य यूजर ने अनंत सिंह की फोटो के साथ एक मीम शेयर किया जा रहा है, इसमें उन्हें उन्हे डीएमके और कांग्रेस सपोर्टर के रुप में दिखाया है। मीम्स में लिखा है ई सब हम मानबे नहीं करते हैं।

एक यूजर ने वेब सीरीज पंचायत और एक वेलकम फिल्म से कुछ फोटो को मिलाकर कोलाज बनाया है। इसमें चुनावी नतीजों के बाद तीनों पार्टियों का हाल दिखाया है।

एक और मीम्स में यूजर ने 'तारक मेहता' शो की ए​क क्पिप से फोटो का स्क्रीनशॉट लगाकर BJP vs TMC और असम के CM हिमंता बिस्व शर्मा और पवन खेड़ा के बीच छिड़ी राइवलरी को दिखाया है।

सुबह जब चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझान आना शुरू हुए तो बीजेपी और टीएमसी दोनों में ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। ऐसे में एक यूजर दोनों ही कांटे की टक्कर को मीम्स के माध्यम से दिखाया।

Created On :   4 May 2026 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story