भीषण सड़क हादसा: यूपी के उन्नाव में बस और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत, 18 लोगों की मौत कई घायल, हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम ने दुख व्यक्त किया

यूपी के उन्नाव में बस और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत, 18 लोगों की मौत कई घायल, हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम ने दुख व्यक्त किया
  • यूपी के उन्नाव में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है
  • बस और दूध कंटेनर में जोरदार टक्कर से 18 लोगों की जान चली गई
  • सरकार ने मुआवजा राशि घोषित की है

डिजिटल डेस्क, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ। डबल डेकर बस तेज रफ्तार से आई और दूध कंटेनर के पीछे जाकर टक्कर मार दी। जिसके चलते 18 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। सरकार ने मृतकों के परिवार और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

18 लोगों की मौत

बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। डबल डेकर बस तेज रफ्तार से आकर दूध कंटेनर के पीछे जाकर भिड़ गई। इस भयानक हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। साथ ही 30 से ज्यादा लोगों के जखमी होने की खबर है।

बता दें हादसे की खबर मिलते ही थाना बेहटा मुजावर पुलिस फौरन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज जारी है।

पीएम ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

यह भी पढ़े -हरियाणा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो जिंदा जले

साथ ही उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक्स पोस्ट

परिजनों को 2,00,000 रुपये मुआवजा

बता दें सरकार ने मृतकों के परिवार को 2,00,000 रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये राशि देने की घोषणा की है।

Created On :   10 July 2024 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story