चीन-पाक को जमींदोज करने फ्रांस से आ रहा लड़ाकू विमान, राफेल की गरज सुन कांप उठेगा दुश्मन, भारत-फ्रांस की दोस्ती का दिखेगा असर

चीन-पाक को जमींदोज करने फ्रांस से आ रहा लड़ाकू विमान, राफेल की गरज सुन कांप उठेगा दुश्मन, भारत-फ्रांस की दोस्ती का दिखेगा असर
  • 7 दशक से भारत-फ्रांस का अटूट रिश्ता
  • फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 जुलाई तक फ्रांस दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान वो फ्रांस के अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के अलावा संयुक्त अरब अमीरत भी जाएंगे। जहां पीएम यूएई के प्रिंस से मुलाकात करने वाले हैं। पीएम का फ्रांस दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत और फ्रांस के बीच 90 हजार करोड़ की डिफेंस डील होने की संभावना है।

इस डील के तहत भारत को 26 लड़ाकू विमान मिलेंगे। इसके अलावा 3 स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों का भारत में ही निर्माण करने के लिए समझौता हो सकता है। भारत डिफेंस क्षेत्र में अपना पांव तेजी से पसारता रहा है ताकि कोई दुश्मन देश उसकी सीमा पर गलत निगाह न रखे। इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में भारत के पड़ोसी देश चीन की चाल दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए हाल ही में भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत पर तैनाती के लिए 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान भारत सरकार से खरीदने की सिफारिश की थी।

26 लड़ाकू विमान मिलेंगे?

जानकारों के मुताबिक, भारत सरकार भविष्य को देखते हुए डिफेंस सेक्टर पर तेजी से काम कर रही है। क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका जवाब देने के लिए भारत अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है। फ्रांस के साथ रक्षा सौदे में 22 सिंगल सीट राफेल मरीन लड़ाकू विमान मिलने की उम्मीद है। फ्रांस से खरीदे गए लड़ाकू विमान आईएनएस विक्रांत पर तैनात होंगे। इस डिफेंस समझौते में 4 ट्रेनर राफेल मरीन एयरक्राफ्ट भी हैं।

भारत-फ्रांस की दोस्टी अटटू

भारत-फ्रांस के बीच राजनीतिक और रणनीतिक संबंध काफी घनिष्ठ है। इंडो-पैसेफिक क्षेत्र और आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश मुखर रहे हैं। साथ ही भारत और फ्रांस समान हितों वाले करीबी सहयोगी भी हैं। दोनों देशों में दोस्ती इस तरह है कि, फ्रांस भारत विरोधी देशों को हथियार नहीं देता है। इसके अलावा भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले देशों के साथ मंच साझा करने से साफ मान कर देता है।

भारत-फ्रांस की दोस्ती बहुत पुरानी

भारत-फ्रांस की दोस्ती बहुत ही पुरानी है। भारत, फ्रांस से करीब 7 दशक से डिफेंस सेक्टर पर समझौता किए हुए है। इसके अलावा अंतरिक्ष सहयोग, सामरिक साझेदारी प्रत्यर्पण संधि और परमाणु ऊर्जा सहयोग पर भी कई सालों से दोनों देश एक साथ हैं।

  • रक्षा सहयोग 70 साल
  • अंतरिक्ष सहयोग 58 साल
  • सामरिक साझेदारी 25 साल
  • प्रत्यर्पण संधि 18 साल
  • परमाणु ऊर्जा सहयोग 15 साल

Created On :   13 July 2023 7:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story