आग ही आग: दिल्ली में नरेला के अलीपुर के मुख्य बाजार में एक पेंट फैक्ट्री में लगी आग, 11 लोगों की मौत

दिल्ली में नरेला के अलीपुर के मुख्य बाजार में एक पेंट फैक्ट्री में लगी आग, 11 लोगों की मौत
  • पेंट फैक्ट्री में लगी आग
  • एक पुलिस कांस्टेबल सहित 4 लोग घायल
  • थिनर के ड्रम में ब्लास्ट होने से लगी आग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नरेला के अलीपुर के मुख्य बाजार में कल एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला सहित 11 लोगों की मृत्यु के बाद अलीपुर थाने में मामला दर्ज़ किया गया है। एक पुलिस कांस्टेबल सहित 4 लोग घायल हुए हैं। आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। आग इतनी भयानक थी कि कल शाम को लगी आग पर देर रात करीब 4 से 5 घंटों में काबू पाया गया।

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, "हमें कल शाम 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह पेंट की फैक्ट्री थी, वहां थिनर के ड्रम थे जिसके कारण ब्लास्ट हुआ। सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र में भी आग फैल गई थी। 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई। तलाशी अभियान अब भी जारी है। 1-2 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 घायल हो गए। मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है और 4 घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। मृतक व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

दिल्ली के शाहदरा में चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने से एक शख्स की मृत्यु हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझा दी है।

Created On :   16 Feb 2024 4:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story