राष्ट्रपति भवन ने की नियुक्ति: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास होगें ओडिशा के राज्यपाल, इंद्रसेन रेड्डी को बनाया गया त्रिपुरा का गवर्नर

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास होगें ओडिशा के राज्यपाल, इंद्रसेन रेड्डी को बनाया गया त्रिपुरा का गवर्नर
  • रघुवर दास झारखंड के पूर्व सीएम रह चुके हैं।
  • राष्ट्रपति भवन ने नियुक्ति के बारे में दी जानकारी
  • त्रिपुरा को भी मिला गवर्नर

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। रघुवर दास गणेशी लाल की जगह लेगें। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन नियुक्तियों से प्रसन्न हैं।

बता दें रघुवर दास वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। रघुवर दास पहले 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे चके हैं।1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए। 1995 में वे पहली बार वह पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।

वहीं इंद्र सेन रेड्डी तेलंगाना बीजेपी के लीडर हैं। रेड्डी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वह आंघ्र प्रदेश में बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Created On :   18 Oct 2023 5:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story