Free Trade Agreement: भारत और यूरोप के 4 देशों के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट हुआ जारी, जानें कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और यूरोप के 4 देशों के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट लागू हो गया है। इसमें नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन के समूह यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएपटीए) के बीच हुआ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट लागू हो गया है। ये भारत के चार देसों के साथ पहला एफटीए है। इस अग्रीमेंट के बाद से भारत को करीब 15 सालों में इन देशों से ही 100 अरब डॉलर का निवेश मिलने की संभावना है। जिससे भारत में कई नौकरियां भी आएंगी।
भारत के लिए क्यों है ये समझौता अहम?
भारत के लिए ये अग्रीमेंट काफी ज्यादा अहम है क्योंकि, इस अग्रीमेंट से व्यापारिक संबंध तो मजबूत होंगे ही, साथ ही भारतीय निर्यातकों और उद्योगपतियों के लिए भी नई राह खुलेंगी। ईएफटीए ने भारत के 92 प्रतिशत टैरिफ लाइनों की फीस पर छूट देने का फैसला किया है।
फ्री ट्रेड अग्रीमेंट से क्या होगा सस्ता?
एफटीए के लागू होने से भारतीय बाजार में कई यूरोपीय उत्पाद सस्ते होंगे। इसमें स्विट्जरलैंड की वाइन, चॉकलेट, कपड़े, बिस्किट, अंगूर, ड्राई फ्रूट्स, सब्जियां, कॉफी और घड़ियां भी बहुत सस्ती हो जाएंगी। भारतीय बाजार में इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, केमिकल और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में फायदा होगा।
भारत ने कितने एफटीए करे हैं साइन?
भारत की तरफ से अब तक करीब 16 देशों और ब्लॉक्स के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट साइन किया है। इसमें श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, कोरिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, यूके, मॉरीशस और आसियान शामिल हैं।
क्या होता है फ्री ट्रेड अग्रीमेंट?
फ्री ट्रे़ड अग्रीमेंट एक ऐसा समझौता होता है जो दो या दो देशों के बीच होता है। इसमें व्यापार पर लगने वाले टैरिफ को कम या खत्म किया जाता है। इस अग्रीमेंट का उद्देश्य उन देशों के बीच के व्यापार को बढ़ाना और व्यापारिक परेशानियों को कम करना होता है।
Created On :   2 Oct 2025 2:54 PM IST