Rajnath Singh: पाकिस्तान को दे दिया राजनाथ सिंह ने अल्टीमेटम, जानें क्या है 'सर क्रीक', जिसको लेकर हो रहा है विवाद?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के खास मौके पर भुज एयरबेस से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भुज एयरबेस पर शस्त्र पूजा करने के बाद ही जवानों को संबोधित करते हुए कहा है कि, अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई भी एक्टिविटी की तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा कि इतिहास और भूगोल दोनों ही बदल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि, कराची तक जाने का रास्ता क्रीक से होकर ही जाता है और 1965 वाली जंग भारतीय सेना ने लाहौर तक जाने की क्षमता को दिखा दिया था। अब पाकिस्तान को ये बात याद रखनी होगी।
क्या है सर क्रीक?
सर क्रीक के बारे में जानें तो, कच्छ खाड़ी में स्थिति करीब 96 किलोमीटर की लंबी जलधारा है जो कि गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच बहती है। ये क्षेत्र समुद्री और जमीनी सीमाओं को जोड़ता है और सामरिक दृष्टि से बहुत ही ज्यादा अहम माना जाता है।
क्या है सर क्रीक विवाद?
अगर सर क्रीक के विवाद के बारे में जानें तो, ये साल 1914 के समझौते में सामने आई है। उस वक्त दस्तावेजों के आधार पर ही भारत सर क्रीक के पूर्वी तट को सीमा मानता है और पाकिस्तान पश्चिमी तट को अपनी सीमा मानाता है। भारत का कहना है कि, ऐतिहासिक दस्तावेजों और मध्य रेखा के आधार पर ही सीमा तय होनी चाहिए। सर क्रीक को लेकर विवाद इसलिए भी होता है क्योंकि, ये अरब सागर के पास है और यहीं से कराची पोर्ट तक का जाने का भी रास्ता है। इसके अलावा, हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस के संभावित भंडार भी हैं, जो कि इस विवाद की एक जड़ रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने चेताया
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई भी एक्टिविटी की तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा कि इतिहास और भूगोल दोनों ही बदल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा है कि, कराची तक जाने का रास्ता क्रीक से होकर ही जाता है और 1965 वाली जंग भारतीय सेना ने लाहौर तक जाने की क्षमता को दिखा दिया था। अब पाकिस्तान को ये बात याद रखनी होगी।
Created On :   2 Oct 2025 4:32 PM IST