Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • देश में गणेश चतुर्थी का उत्साह
  • राष्ट्रपति-पीएम ने दी शुभकामनाएं
  • राहुल गांधी ने भी किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बुधवार (27 अगस्त) को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने भी बधाई दी है। सभी दिग्गजों ने भगवान गणेश से देशवासियों को शांति और खुशी प्रदान करने की प्रार्थना की है। तो चलिए देखते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किसने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह महापर्व बुद्धि और विवेक के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि वे व्यक्ति-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण के मार्ग से समस्त विघ्नों को दूर करते रहें तथा उनके आशीर्वाद से सभी देशवासी पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण हेतु समर्पित रहें। गणपति बप्पा मोरया!

'भगवान सबक सुख-शांति दें'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और आस्था से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!

राहुल गांंधी ने किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। यह पावन अवसर आपकी सभी बाधाओं को दूर करे और सुख, शांति एवं समृद्धि लाए।

Created On :   27 Aug 2025 10:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story