Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में भारी बारिश का कहर! कहीं बादल फट रहा है तो कहीं बाढ़ जैसी स्थितियां हो रही हैं उत्पन्न, येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हिमाचल में भारी बारिश का कहर! कहीं बादल फट रहा है तो कहीं बाढ़ जैसी स्थितियां हो रही हैं उत्पन्न, येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने दी चेतावनी
  • हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी
  • हिमाचल में फटा बादल तो 20 मजदूर बहे
  • मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून ने एंट्री ले ली थी। साथ ही पूरे देश में बारिश का दौर शुरू हो गया था। बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हुई है। कई जगहों पर बादल भी फटे हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से 20 मजदूर बाढ़ में बह गए हैं। उस बाढ़ में बहने के बाद 3 लोग लापता हो गए थे, वहीं 4 घर भी ढह गए हैं। धर्मशाला खनियारा की बाढ़ में 8 लोग बह गए हैं।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसको देखते हुए ही हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि, नदी नालों के पास जाने से बचें, अगर जरूरी नहीं है तो यात्रा पर ना जाएं, बारिश के समय अधिक ऊंची जगहों पर जाने से बचें, मौसम की जानकारी पर ध्यान दें, स्थानीय प्रशासन की यातायात सलाह का भी पूर्ण रूप से पालन करें।

यह भी पढ़े -मानसून से लोग परेशान! देश के 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

बादल फटा, बाढ़ ने किया लोगों को परेशान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भयानक स्थिति देखने को भी मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में स्थित एक धर्मशाले के पास बादल फट गया था। इस आपदा की वजह से 20 मजदूर पानी में ही बह गए और दो की मौत हो गई है। धर्मशाला के मणुणी खड्ड में भी तेज पानी का बहाव था, जिसमें करीब 15 से 20 मजदूर बह गए थे। वहीं, धर्मशाला के खनियारा में बाढ़ में 8 लोग बहे थे, जिसमें से दो शव मिले हैं। जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इस वजह से ही पंडोह डैम के 3 गेटों को खोल दिया गया है।

यह भी पढ़े -बसपा अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा सरकार जल्द केजीएमयू का नाम छत्रपति शाहूजी महाराज मेडिकल यूनिवर्सिटी बहाल करे

दो साल से सिलसिला जारी

जानकारी के मुताबिक, बीते दो सालों से मानसून अपने साथ तबाही लेकर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश में साल 2023 में भी मानसून ने लोगों को काफी परेशान किया था। साल 2023 में आई आपदा में हिमाचल प्रदेश में 509 लोग मर गए थे। वहीं, 528 लोग घायल हुए थे। इस आपदा में 38 लोग लापता भी हो गए थे, जिनके बारे में आजतक पता नहीं चला है। वहीं, प्रदेश में आई मानसून की त्रासदी में 9712 करोड़ रुपए की संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ था। अभी उससे ही हिमाचल के लोग निकल नहीं पाए थे कि फिर से मानसून ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Created On :   26 Jun 2025 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story