मौसम अपडेट: मानसून से लोग परेशान! देश के 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

- देश के कई हिस्सो में भारी मानसून से लोग हैं परेशान
- 11 राज्यों में अधिक से भी अधिक बारिश का अलर्ट
- 29 राज्यों में भी होगी बारिश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (24 जून) की रात हुई बारिश ने जहां तापमान को कुछ हद तक नीचे ला दिया, वहीं उमस में इज़ाफा भी देखने को मिला. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में 30 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. हालांकि बुधवार (25 जून 2025) सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे पर हवा में नमी के कारण लोग पसीने से बेहाल रहे.
देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में हुई बारिश ने तापमान को नीचे गिराया था, लेकिन अब उमस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 30 जून तक बारिश की संभावना देखने को मिलेगी। दिल्ली के तापमान के बारे में जानें तो, यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक दर्ज किया गया है। दिल्ली में ज्यादा बारिश होने से ग्राउंडवाटर तो रिचार्ज हो ही रहा है, साथ ही जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। दिल्ली के अलावा, देश के अन्य 29 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देश के 29 राज्यों में अलर्ट
गुरुवार (26 जून) को देश के 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भयानक स्थिति देखने को भी मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में स्थित एक धर्मशाले के पास बादल फट गया था। इस आपदा की वजह से 20 मजदूर पानी में ही बह गए और दो की मौत हो गई है। धर्मशाला के मणुणी खड्ड में भी तेज पानी का बहाव था, जिसमें करीब 15 से 20 मजदूर बह गए थे। देश के 11 राज्यों में बहुत ही ज्यादा भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। जिसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे कई अन्य राज्य शामिल हैं।
यूपी बिहार में मौसम के क्या हैं हाल?
उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों ही राज्यों में मानसून दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो, बिहार के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसमें भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया जैसे कई जिले शामिल हैं। भारी गर्मी के बाद बारिश से लोगों को बहुत ही राहत मिल गई है। वहीं, उत्तर भारत के पश्चिमी भाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, जैसे कई अन्य जिले भी शामिल हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ये बारिश लगातार कुछ दिनों तक होती है तो खरीफ फसलों के लिए अच्छा होगा।
उत्तराखंड में क्या हैं मौसम के हाल?
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश ने एक आपदा का रूप ले लिया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री जैसे तीर्थस्थलों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रही हैं। इस वजह से कई रास्तों को बंद करना पड़ा है। उत्तराखंड सरकार ने सभी यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई है कि, अगर जरूरी ना हो तो यात्रा पर ना जाएं। मौसम विभाग ने भी आने वाले करीब 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में भी बरसे बादल
राजस्थान के पूर्वी जिलों में मानसून ने एंट्री ले ली है। मौसम विभाग की तरफ से बीकानेर और जोधपुर में 29 जून तक भारी बारिश के आसार बताए हैं। राज्सथान हर साल पानी की कमी से परेशान रहता है, तो वहीं इस बार यहां पर बारिश अच्छा संकेत दे रही है। किसानों को खेती करने में पानी अच्छे से मिल रहा है। जल विभाग ने कहा है कि, इस बार भूजल स्तर पर भी सुधार देखने को मिल रहा है।
गुजरात-सूरत में शहर जलमग्न
गुजरात के सूरत में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। शहर जलमग्न हो गए हैं और कई सारे इलाके डूब गए हैं। सड़कों पर पानी भरा है, लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी एक्टिव कर दिए गए हैं।
Created On :   26 Jun 2025 11:53 AM IST