Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजनीतिक गलियारों में उत्साह, कांग्रेस के दिग्गजों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, देखें किसने क्या कहा?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजनीतिक गलियारों में उत्साह, कांग्रेस के दिग्गजों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, देखें किसने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भारत के सभी वासियों को हार्दिक बधाई दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ कांग्रेस के 'एक्स' अकाउंड पर भी पस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है, आज हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके त्याग, समर्पण और शहादत से ही देश को आजादी मिली। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

यह भी पढ़े -जया बच्चन के शख्स को धक्का देने पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'अमिताभ बच्चन की बीवी है, इसीलिए लोग नखरे झेलते हैं'

राहुल गांधी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को याद

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त यह स्वतंत्रता, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है जहाँ न्याय सत्य और समानता की नींव पर टिका हो और हर हृदय सम्मान और भाईचारे से भरा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत!

खड़गे ने दी बधाई

मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम अनगिनत महान स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और राष्ट्रीय आंदोलन में उनके बलिदान और अमूल्य योगदान को याद करते हैं। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम, भारत के लोग, आज अपने अधिकारों, संवैधानिक संस्थाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और भाईचारे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर इस संघर्ष को आगे बढ़ाएं और प्रत्येक भारतीय के हितों की रक्षा का संकल्प लें। जय हिंद!

प्रियंका गांधी ने शेयर किया

कांग्रेस सांसद प्रयिंका गांधी ने लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । हमारे लाखों वीरों ने हमें आज़ादी दिलाने के लिए अनगिनत बलिदान दिए। उन्होंने हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सौंपा। एक व्यक्ति - एक वोट के सिद्धांत के माध्यम से उन्होंने हमें एक समृद्ध लोकतंत्र दिया। अपनी स्वतंत्रता, संविधान और उसके सिद्धांतों की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अटूट है। भारत की जय! भारत की जय!

Created On :   15 Aug 2025 9:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story