PM Modi IIT Delhi Speech: 'कॉलेज के बाद शुरू होगी असली परीक्षा...' IIT दिल्ली में पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए भविष्य के लिए किया प्रोत्साहित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पढ़ाई पूरी करने वाले 3,000 से ज्यादा छात्रों को संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को आगे की जिंदगी के लिए कई जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा है कि कॉलेज से निकलने के बाद जीवन पहले से काफी अलग हो जाता है। यहां पढ़ाई के समय हर सवाल का जवाब तो किताबों में मिल जाता है लेकिन असली जिंदगी में ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। कई बार यह भी नहीं पता होता है कि समस्या आखिर है क्या। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी सोच, मेहनत और नए विचारों के साथ आगे बढ़ें।
दिल्ली में नई पहल शुरू हुई है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि 'आज IIT दिल्ली में AI से जुड़े कुछ नई पहल भी शुरू हुई है। मैं इसके लिए भी आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।' साथ ही कहा कि 'आज आप सभी और सारे छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। हर छात्र के मन में आने वाले कल की अपनी-अपनी तस्वीर होगी। कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे। कोई नए शहर में नई शुरूआत की तैयारी में होगा। कई साथी अपने पहले स्टार्टअप का सपना देख रहे होंगे, हर किसी का रास्ता अलग है। हर किसी का सपना अलग है लेकिन इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है जो आप सभी के मन में एक सा होगा।'
यह भी पढ़े -'पूरे देश को अस्थिर करना चाहते राहुल गांधी', भाजपा के मंत्री ने बताया राष्ट्र-विरोधी नेता
कॉलेज के बाद शुरू होगी असली परीक्षा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कॉलेज और बाहर की दुनिया में काफी अंतर होता है। पढ़ाई के दौरान छात्रों को पहले से पता होता है कि क्या पढ़ना है और परीक्षा में किस तरह के सवाल आ सकते हैं। लेकिन नौकरी और आम जिंदगी में ऐसा नहीं होगा। वहां कई बार अचानक नई परेशानी सामने आएगी। उसका हल भी खुद ही ढूंढना होगा और ऐसी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
समारोह में पीएम मोदी ने बाबा बागेश्वर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि उनके मन में इस समय कई तरह के विचार चल रहे होंगे। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो पता चलता होगा।” उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले कल की तस्वीर होती है। प्रधानमंत्री ने छात्रों की ओर से IIT दिल्ली में पहले दिन से लेकर दीक्षांत समारोह तक की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि ओरिएंटेशन से कनवोकेशन तक का सफर पूरा करने का आज उन्हें भरपूर संतोष होगा।
यह भी पढ़े -बसपा संग ब्राह्मण समाज के जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने पीडीए में 'पी' से जोड़ा 'पंडित' मायावती
देश के लिए बहुत कुछ करने का सपना- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि छात्र सिर्फ डिग्री हासिल नहीं कर रहे हैं, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने का सपना लेकर IIT दिल्ली से निकल रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को उनकी नई यात्रा के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर छात्र के मन में आने वाले कल की अपनी अलग तस्वीर होगी। हर किसी का रास्ता अलग होगा और हर किसी का सपना भी अलग होगा। उन्होंने कहा कि इन अलग-अलग सपनों के बावजूद आज का दिन सभी के लिए एक खास एहसास लेकर आया है।
Created On :   8 Aug 2026 1:39 PM IST












