झारखंड छात्र आंदोलन: प्रदर्शनकारी छात्र और हेमंत सोरेन सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत, प्रदर्शन रहेगा जारी

प्रदर्शनकारी छात्र और हेमंत सोरेन सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत, प्रदर्शन रहेगा जारी
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के 15वें दिन प्रदर्शकारियों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ छात्र धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के 15वें दिन प्रदर्शकारियों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। इसके बाद छात्रों ने ऐलान किया कि प्रदर्शन अभी जारी रहेगा। इसके अलावा 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

सीजेपी का मिला समर्थन

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान डेलिगेशन ने कहा कि कहीं भी अगर छात्रों के हक और अधिकार को छीना जाता है तो वहां हम उनके साथ में खड़े रहेंगे।

दो राउंड की बातचीत में नहीं निकला समाधान

गौरतलब है कि रांची में छात्र आंदोलन लगातार बढ़ते जा रहा है। छात्रों और हेमंत सोरेन सरकार के बीच दो राउंड की बातचीत भी हो गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच मोर्चे पर मोर्चे बनाते जा रहा है और अब सबकी नजरें 10 अगस्त पर बनी है। इस दिन प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। अगर इससे पहले तक कोई समाधान नहीं निकलता है तो सोरेन सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

इन मांगों पर हुई बातचीत

सरकार से बातचीत के लिए प्रदर्शनकारियों ने 8 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल बनाया है। जिससे ने शुक्रवार की रात सरकार से बातचीत की थी और आज शनिवार को भी वार्ता के लिए गए थे। इस दौरान छात्रों के डेलिगेशन ने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, सीबीआई और ईडी से गड़बड़ियों की जांच करने की मांग की है। इसके साथ व्यवस्था में सुधार करने को भी कहा। दूसरे दौर की बातचीत करीब एक घंटा चली। जिसे सकारात्मक माना जा रहा है। अब रविवार को तीसरे दौर की सरकार के साथ बातचीत होगी।

Created On :   8 Aug 2026 10:22 PM IST

Tags

Next Story