मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पुस्तक, पेंटिंग, पर्यटन ,प्राचीन कलाकृतियां के साथ भारत की तीर्थ यात्राओं का किया जिक्र

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पुस्तक, पेंटिंग, पर्यटन ,प्राचीन कलाकृतियां के साथ भारत की तीर्थ यात्राओं का किया जिक्र
  • मन की बात कार्यक्रम का 103वां एपिसोड
  • पीएम मोदी ने अमेरिका का जताया आभार
  • फ्रांस की यात्रा का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के 103वां एपिसोड में देशवासियों से चर्चा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में कहा कि पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव' के दौरान निर्मित 60,000 से अधिक अमृत सरोवर तेजी से अपनी चमक बिखेर रहे हैं। 50,000 से अधिक अमृत सरोवरों के निर्माण पर भी काम चल रहा है। हमारे देश के लोग जल संरक्षण के लिए नए-नए प्रयास कर रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरप्रदेश की तारफी करते हुए कहा कि एक उत्साहवर्धक खबर उत्तर प्रदेश से आई है, कुछ दिन पहले ही यूपी में एक ही दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है

प्रधानमंत्री ने भारतीय तीर्थ यात्राओं को लेकर कहा कि दुनिया भर से लोग हमारे तीर्थों पर आ रहे हैं। पीएम ने इस दौरान कैलिफॉर्निया से आए दो अमेरिकी तीर्थ यात्रियों की चर्चा की।

पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में हाल ही में की गई फ्रांस यात्रा की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा हाल ही में जब मैं फ्रांस गया था, तो मेरी मुलाकात चार्लोट चोपिन से हुई, जो एक योगा प्रैक्टिशनर, योगा टीचर हैं और उनकी उम्र 100 साल से भी ज्यादा है। वह पिछले 40 सालों से योगाभ्यास कर रही हैं। वह अपने स्वास्थ्य और लंबी उम्र का श्रेय योग को देती हैं

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उज्जैन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा मुझे ख़ुशी है कि ऐसा ही एक प्रयास इन दिनों उज्जैन में चल रहा है। यहां देशभर से आए 18 चित्रकार पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्र कथा पुस्तकें बना रहे हैं। इन्हें उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा लौटाई गई सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां के बारे भी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और अन्य बीजेपी नेताओं ने सुना।

Created On :   30 July 2023 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story