बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'यह एक 'लठबंधन' है', धर्मेंद्र प्रधान का महागठबंधन पर जोरदार निशाना, भ्रष्टाचार- सीट शेयरिंग का भी उठाया मुद्दा

यह एक लठबंधन है, धर्मेंद्र प्रधान का महागठबंधन पर जोरदार निशाना, भ्रष्टाचार- सीट शेयरिंग का भी उठाया मुद्दा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने महागठबंधन पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन लोगों के समय भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और लोगों को परेशान करना ही उनकी पॉलिसी थी। केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी गठबंधन को 'लठबंधन' करार देते हुए सवाल किया कि क्या कोई बता सकता है आरजेडी और कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ रहे हैं? एनडीए में सभी दल कितनी सीटों पर लड़ रहे हैं इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़े -मुस्लिम बहुल बिस्फी विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी को मिली थी ऐतिहासिक जीत, अबकी बार पक्ष-विपक्ष में कड़ा मुकाबला

आरेडी पर निशाना

RJD नेता तेजस्वी यादव पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनके परिवार ने दशकों तक बिहार पर राज किया। उनके साथी, कांग्रेस पार्टी ने तीन पीढ़ियों तक देश पर राज किया। उनके समय में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और लोगों को परेशान करना ही उनकी पॉलिसी थी। बिहार में जंगल राज लाने वाले आज पटना में चांद, सूरज, तारे और हिमालय लाने का सपना देख रहे हैं, जो कभी नहीं होगा क्योंकि उनमें क्रेडिबिलिटी नहीं है। बिहार के लोगों ने ऐसे पाखंडियों को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है। पिछले 20 सालों से बिहार के लोगों ने लगातार NDA को आशीर्वाद दिया है। इस बार भी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA एक बार फिर शानदार जीत हासिल करेगी।

'यह एक लठबंधन है'

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वहां गठबंधन कहां है? वह तो 'लाठबंधन' है। हम पांच पार्टियों का गठबंधन हैं। हम, बीजेपी, 101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारे चिराग जी की पार्टी, LJP, 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी जी छह सीटों पर और कुशवाहा जी छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके गठबंधन में, क्या कोई बता सकता है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है? RJD कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है? कहा जा रहा है कि 20 से ज्यादा सीटों पर अंदरूनी कलह चल रही है। क्या यह कोई गठबंधन है? यह एक 'ठगबंधन' और 'लठबंधन' है।

संविधान को लेकर क्या बोले प्रधान?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग पवित्र संविधान को हाथ में लेकर घूमते हैं और कहते हैं कि वे इसे बचाने जा रहे हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, और हर दिन वे इसका अपमान करते हैं। राहुल गांधी विदेश जाते हैं और इसका अपमान करते हैं। चुनाव आयोग ने SIR को बहुत सफलता से किया। उन्होंने एक खास वर्ग में डर पैदा करने की कोशिश की। क्या ये लोग चाहते थे कि बिहार के आम लोग अपना हिस्सा पड़ोसी बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं के साथ बांटें? उन्हें बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। ये वही लोग हैं जो बिहार के लोगों के अधिकार छीनते हैं।

Created On :   26 Oct 2025 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story