Bihar Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल और प्रियंका समेत इन नेताओं के नाम हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, पटना। दो चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अब 10 दिन से कम दिनों का समय बचा है। सभी दलों ने इस सियासी रण को जीतने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
पप्पू यादव के नाम भी शामिल
लिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल जैसी दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एमपी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के अलावा अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरू, सुखविंदर सुक्खू, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम भी सूची में शामिल है। इसके अलावा पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन के नाम भी लिस्ट में हैं।
कांग्रेस ने बिहार चुनाव में प्रचार के लिए देश के उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर तक स्थानीय नेताओं को भी चुना है। इनमें मनोज राम, अल्का लांबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतु पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी,अनिल जायहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु छीब और सुबोध कांत सहाय शामिल हैं।
बता दें कि बिहार में दो चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण का चुनाव 6 और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होगा। वहीं परिणाम की घोषणा 14 नवंबर को होगी।
Created On :   26 Oct 2025 8:13 PM IST












