PM Modi in Somnath: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में हुए शामिल, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की। उन्होंने प्राचीन तीर्थस्थल तीर्थस्थल पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' समारोह के तहत आयोजित अनुष्ठानों में शामिल हुए।
सोमनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
इस अवसर पर पीएम मोदी ने भव्य ड्रोन शो भी देखा। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर आधारित आकृतियों के जरिए भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल छवियां बनी देखी। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने सोमनाथ मंदिर का एक शानदार 3डी डिपिक्शन भी किया गया।
पीएम मोदी ने आयोजित ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप में हिस्सा लिया। ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी को हुई थी और यह रविवार (11 जनवरी, 2025) को संपन्न होगा।
गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौर पर हैं। इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर के स्वाभिमान पर्व और वाइब्रेंट गुजरात के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमनाथ के स्थानीय लोगों ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी जब सोमनाथ मंदिर की ओर रवाना हुए तो उन्हें देखने के लिए सड़कों पर किनारे और छतों पर भी लोग इकट्ठा हो गए। पीएम के काफिले के आगे बढ़ने पर उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया।
Created On :   10 Jan 2026 11:45 PM IST












