Raja Raghuvanshi Murder Case: क्या सोनम ने पति राजा रघुवंशी को दी थी काली गुड़िया? मां उमा रघुवंशी ने किया खुलासा, कहा - 'वो कहीं भी कुछ भी...'

क्या सोनम ने पति राजा रघुवंशी को दी थी काली गुड़िया?  मां उमा रघुवंशी ने किया खुलासा, कहा - वो कहीं भी कुछ भी...
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बवाल
  • पत्नी सोनम रघुवंशी ने राजा को दी थी काली गुड़िया
  • मां उमा रघुवंशी ने सोनम को लेकर किये कई खुलासे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में राजा रघुवंशी हत्याकंड मामले को करीब एक महीन होने वाला है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज ने अपने प्रेम प्रसंग को कबूल किया है। इस बीच राजा की मां उमा रघुवंशी भावुक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। आज पौने एक महीने हो गए। हमने उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घर भर के लोगों ने राजा को खाना खिलाया। हमने उसे भोग लगाया। मां ने रोते हुए कहा कि हम उसके लिए न्याय चाहते हैं। जिन लोगों ने बच्चे के साथ अन्याय किया, भगवान उनके साथ अन्याय करे।

उमा रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी को लेकर किए कई खुलासे

उमा रघुवंशी ने कहा, "सोनम और राजा उज्जैन गए थे। महाकाल के मंदिर गए. वहां से दोनों भैरो मंदिर गए थे। दोनों काली गुड़िया खरीदकर लाए थे। सोनम ने राजा को दी थी। राजा ने बोला कि मम्मी उसने टांगने के लिए दिया है। मैंने पूछा कि ये किस टांगते हैं तो बोला कि हाय-नजर नहीं लगती है।"

उमा रघुवंशी ने कहा, "पूरा शक जा रहा है कि सोनम कहीं भी कुछ भी करवा सकती थी। उस दिन मेरा बेटा अकेले जाता तो कुछ न कुछ हादसा कर सकती थी। कुछ भी बहाने से गाड़ी में से उतर सकती थी। सोनम मंदिर गई थी तो उसने क्या किया नहीं किया ये तो वही जाने। पीछे से वार कौन करवाता है? जब उसे सात फेरे लिए तो जिस पंडित जी ने शादी करवाई उन्होंने सारे वचन क्या राजा को सिखाए थे। फोटो और वीडियो में सब दिख रहा है। सोनम नाम से खौफ हो गया है, बहुत डर लग रहा है। सोनम नाम से ही मुझे हर जगह खतरा लगता है। मैं तो बोलूंगी कि सोनम नाम की लड़की से कभी अपने बच्चों की शादी मत करना। बच्चा हो तो कभी सोनम नाम मत रखना।"

पंडिज अजय दुबे ने कही ये बात

जबकि, पंडित अजय दुबे ने कहा, "इसमें जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कानून इन लोगों को नहीं छोड़ेगा। प्रार्थना यही है कि सभी एक बार अपनी कुंडली दिखाते रहें ताकि आगे की समझ बढ़ती रहे। इस तरह की घटना न हो। धीरे-धीरे इसमें सारे सच सामने आ जाएंगे।"

Created On :   27 Jun 2025 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story