ऑपरेशन सिंधु: इजराइल से भारत लौटे 224 भारतीय नागरिक, दिल्ली पहुंचे

इजराइल से भारत लौटे 224 भारतीय नागरिक, दिल्ली पहुंचे
  • 818 भारतीय नागरिक इजराइल से स्वदेश लौट चुके हैं
  • युद्ध के दौरान दूसरे देश में रहना भयावह होता है-राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे
  • ईरान -इजराइल दोनों जगहों से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में ऑपरेशन सिंधु के तहत 224 भारतीय नागरिक IAF विमान से इजराइल से भारत लौटे। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर इजराइल से निकाले गए भारतीयों का स्वागत करने राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंची। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 818 भारतीय नागरिक इजराइल से स्वदेश लौट चुके हैं।

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा आज हमने इजराइल से आए 224 भारतीयों का स्वागत किया है। अब तक इजराइल से 800 से ज़्यादा लोग वापस आ चुके हैं। हर कोई खुश है क्योंकि युद्ध के दौरान दूसरे देश में रहना भयावह होता है। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र हैं, कई लोग पढ़ाई करने गए थे और कुछ काम करने गए थे। ईरान और इजराइल दोनों जगहों से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Created On :   25 Jun 2025 4:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story