Doda Bus Accident: डोडा की खाई में गिरी सेना की बस, 10 जवानों की मौत, 7 घायल, तीन जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ है। डोडा में एक सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई है, इस हादसे में लगभग 10 जवानों की जान चली गई है। साथ ही 7 जवान बुरी तरह से घायल हैं। सेना के अधिकारी ने बताया है कि गाड़ी में 21 जवान बैठे थे, जिसमें 11 घायलों को उदमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी का कहना है कि ये हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ है। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे और उस वक्त ही ड्राइवर से कंट्रोल खो गया और गाड़ी खाई में जा गिरी थी।
उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं दुखी हूं और इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा हुआ है। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़े -'गनमास्टर जी9' से नई शुरुआत करने जा रही जेनेलिया देशमुख, एक्शन और जासूसी पर आधारित है कहानी
राज्य की पूर्व सीएम ने भी जताया दुख
राज्य की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी दुख जताते हुए कहा है कि डोडा से आई दुखद खबर सुनकर बहुत ही ज्यादा दुख हुआ है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ ही हैं। घायलों के जल्द से से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।
यह भी पढ़े -झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, मरने वालों में 1 करोड़ का इनामी माओवादी नेता अनल भी
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जैसे ही हादसे की जानकारी मिली है, वैसे ही रेस्कयूअर्स की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी जवानों को सेफली निकाला गया है और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है। अभी घायल जवानों का ट्रीटमेंट चल रहा है और सभी ने जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Created On :   22 Jan 2026 3:01 PM IST












