ऑपरेशन सिंदूर: ज्योति मल्होत्रा ही नहीं ये YouTubers भी जासूस? पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में इनको किया गिरफ्तार

  • सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • दबोचे गए 10 जासूस
  • यूट्यूबर्स का नाम भी शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां एकदम एक्टिव मोड में हैं। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किए जाने के बाद से अब तक 10 जासूसों को दबोचा गया है। बड़ी बात यह है कि इनमें यूट्यूबर्स का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं यह यूट्यूबर्स और जासूस कौन हैं?

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

हरियाणा पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्हो को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ज्योति ट्रेवल व्लॉगर है जो पहली बार 2023 में पाकिस्तान गई थी। 2025 तक वह 3 बार पाकिस्तान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के फोन में ISI से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में थी। उसके फोन में इन लोगों के नंबर अलग नाम से सेव किए गए थे। ज्योति अपने व्लॉग में कई बार लाहौर की तारीफ कर चुकी है। उसके ऐसा करने के पीछ दो संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली- पैसों का चक्कर और दूसरी- लव जिहाद का मामला।

यूट्यूबर प्रियंका सेनापति

पुरी की यूट्यूबर प्रियंका सेनापति से जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है। दरअसल, साल 2024 में ज्योति मल्होत्रा पुरी गई थी जहां वह प्रियंका से मिली। प्रयिंका से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या ज्योति की गतिविधियों के बारे में उनको पहले से कोई जानकारी थी या नहीं?

ट्रैवल व्लॉगर नवांकुर चौधरी

ट्रैवल व्लॉगर और डॉक्टर नवांकुर चौधरी पर भी जासूसी का आरोप लगा है। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

देविंदर सिंह ढिल्लों

हरियाणा के कैथल जिले से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने वाले देविंदर सिंह ढिल्लों को अरेस्ट किया गया है। उसके संपर्क आईएसआई से बताए जा रहे हैं।

अरमान

अरमान को दुश्मन देश की मदद करने के आरोप में नूंह से गिरफ्तार किया गया है। वह व्हाट्सएप के जरिए जानकारी इधर से उधर करता था।

गजाला और आमीन मोहम्मद

पंजाब से गजाला और आमीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश से दोनों के संपर्क थे। दानिश पाकिस्तानी वीजा लगाने में उनकी मदद करता था। इतना ही नहीं बल्कि उसने दोनों को ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर किए थे।

शहजाद

उत्तर प्रदेश के रामपुर से जासूसी के आरोप में शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने जानकारी दी कि शहजाद कई बार पड़ोसी मुल्क जा चुका है।

मोहम्मद मुर्तजा अली

मोहम्मद मुर्तजा अली को 4 फोन और 3 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। उसे गुजरात पुलिस ने रेड के दौरान अरेस्ट किया।

Created On :   19 May 2025 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story