मौसम अपडेट: दिल्ली-हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, केरल में लोग बाढ़ से परेशान, जानें कैसे रहेगा आज का मौसम?

- दिल्ली में लोगों का इंतजार खत्म
- मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
- केरल में बाढ़ से यातायात प्रभावित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में आज यानि सोमवार (21 जुलाई) को बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की आशंका बनी हुई है। केरल में इतनी बारिश हो रही कि बाढ़ ही आ गई है। लोग काफी परेशान हैं। यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। तो चलिए जानते हैं देश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली में बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली में लोग बीते कई दिनों से बारिश के इंतजार में थे। अब जाकर ऐसा लग रहा है मानो उनका इंतजार आज (21 जुलाई) खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
हिमाचल में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में आईएमडी ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गाय है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू व शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, मंगलवार (22 जुलाई) को सोलन, सिरमौर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बुधवार (23 जुलाई) को ऊना और बिलासपुर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में मौसम के क्या हाल?
केरल में बिना रुके भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते कई शहरों और ऊंचाई वाले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने केरल के पांच उत्तरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड का नाम शामिल है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   21 July 2025 10:07 AM IST