मानसून सत्र: लोकसभा में शुरू की जाएगी इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही-संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

- लोकसभा अध्यक्ष तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा कर सकते हैं
- लोकसभा में प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामला राज्यसभा में जाएगा
- 150 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सोमवार 11 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगति की गई है। आज संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज शुक्रवार को कहा कथित भ्रष्टाचार केस में फंसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू की जाएगी। रिजिजू ने आगे कहा कि इस पर सभी दल एकजुट होकर न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं।
अमर उजाला ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विपक्ष के नोटिस को राज्यसभा में स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे निम्न सदन लोकसभा में अब यह प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इस नोटिस पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के 150 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने ये भी कहा है कि जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा कर सकते हैं, जो जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कहा, हमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू होगी। न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के अनुसार, लोकसभा में प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह केस उच्च सदन राज्यसभा में जाएगा।
Created On :   25 July 2025 6:36 PM IST