मौसम अलर्ट: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, कम होते तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, कम होते तापमान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Madhya Pradesh is shivering due to severe cold, decreasing temperature increased the concern of farmers, Meteorological Department issued alert

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश दोबारा शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। रात के साथ अब दिन में भी पारा लुढ़कने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छतरपुर के नौगांव में 13.5 डिग्री और खजुराहो में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा टीकमगढ़ और सतना में तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह राज्य के इन पांचों स्थानों पर कोल्ड-डे रहा।

किसानों के माथे खिचीं चिंता की लकीरें

पिछले दो दिनों में ग्वालियर में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री रहा। वहीं नौगांव में इस दौरान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा गुना, सागर और छतरपुर में भी तापमान 5 डिग्री से कम रहा। इतना कम तापमान होने से किसानों को टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि इतने कम तापमान में पाला गिरने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

20 जनवरी करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं मध्यप्रदेश में भी आने लगी हैं। जिस वजह से प्रदेश में दिन का मौसम परिवर्तित हो गया है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 20 जनवरी के बाद से प्रदेश में रातें और भी ठंडी हो जाएंगी। कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला जाएगा।

दिल्ली में जारी रहेगा कोहरे की मार

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा मौसम विभाग ने यहां दिनभर शीतलहर चलने और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। बता दें कि बीते दिनों जैसे शनिवार को भी दिल्ली में कोहरे के कारण हवाई सेवा में बाधा आई। एयरपोर्ट पर करीब दो दर्जन विमानों ने देरी से उड़ान भरी। वहीं घने कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित रहा। करीब 50 रेलगाड़ियों का देरी से आगमन देरी से हुआ,वहीं 12 का रेलगाड़ियां देरी से रवाना हुईं।

Created On :   19 Jan 2024 9:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story