मौसम अपडेट: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का हाल बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं जिसके चलते ठंड के साथ-साथ बर्फबारी और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है साथ ही अपील की गई है कि सभी अपना खास ख्याल रखें। पंजाब-हरियाणा में अब भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। इसके अलावा, राजस्थान, कश्मीर और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम की बात करें तो, यहां पर मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, गरज और चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को एनसीआर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े -नए एच-1बी नियम से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़े फायदे की उम्मीद पर लागू करने की समय-सीमा पर उठे सवाल
पंजाब-हरियाणा में लोग ठंड से परेशान
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी ये प्रभाव कम होने की ज्यादा संभावना नजर नहीं आ रही है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े -'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के 11 साल पीएम मोदी बोले- देश की बेटियां बना रही हैं नए रिकॉर्ड
पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 24 जनवरी के वक्त पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं।
यूपी में हो सकती है बारिश?
आने वाले दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में बादल बरसने की संभावना जताई गई है। यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज, चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।
Created On :   22 Jan 2026 11:39 AM IST
Next Story












