LPG-Crude Oil Crisis: देश में तेल-गैस भंडार की कमी या अफवाह? पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी ने साफ किया रुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में एलपीजी गैस-तेल की किल्लत को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की जाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बुधवार को देशभर में गैस-तेल की किल्लत पर मौजूदा स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 40% की वृद्धि की गई है।
यह भी पढ़े -बिहार एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान, 10 मामले दर्ज, 12 गिरफ्तार
देश में गैस-तेल की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी
सुजाता शर्मा ने बताया, 'किसी भी रिटेल आउटलेट या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कोई कमी (ड्राई आउट) नहीं है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी परिवहन उपभोक्ताओं को 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि एलपीजी की स्थिति अभी भी चिंताजनक है।' घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री, जिसे पहले घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने के लिए सीमित किया गया था, अब आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है।
उन्होंने बताया, 'हमारे पास विमानन टरबाइन ईंधन का पर्याप्त भंडार है और तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।'
यह भी पढ़े -बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय लेशी सिंह
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को पत्र लिखा
जाइंट सेक्रेटरी ने कहा, 'सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि अतिरिक्त 10 प्रतिशत कमर्शियल LPG दिया जाएगा, अगर दीर्घकालिक LPG से PNG ट्रांजिशन में मदद करें। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने कहा, 'कल (17 मार्च) ओएमसी द्वारा एलपीजी वितरकों पर 2300 से अधिक औचक निरीक्षण किए गए।'
Created On :   18 March 2026 7:24 PM IST












