देश भर में जमकर बरस रहा है मानसून, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आई बाढ़, हिमाचल में नेशनल हाईवे हुआ बंद, मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट

देश भर में जमकर बरस रहा है मानसून, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आई बाढ़, हिमाचल में नेशनल हाईवे हुआ बंद, मध्यप्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट
  • महाराष्ट्र और तेलंगाना के सभी स्कूल और कॉलेज बंद
  • भारी बारिश से तेलंगाना के निचले इलाकों में आई बाढ़
  • हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-5 तीन जगह से बंद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मानसून ने भले ही इस साल एक हफ्ते की देरी से एंट्री मारी, लेकिन बावजूद इसके देशभर के कई राज्यों में समान्य से ज्यादा वर्षा हुए है। जुलाई महीने की शुरुआत में शांत रहने वाला मानसून महीना खत्म होते-होते अपने चरम पर पहुंच गया है। मानसून का प्रभाव ऐसा है कि देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इस दौरान देश के पहाड़ी क्षेत्रों के राज्य समेत महाराष्ट्र और तेलंगाना सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

नेशनल हाईवे-5 हुआ ब्लॉक

इस बार मानसून देश के पहाड़ी क्षेत्रों वाले राज्यों में अपना प्रभाव बहुत अधिक दिखा रहा है। मानसून की शुरुआत से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई लैंडस्लाइड आए हैं, जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ी है। गुरुवार को भी हुए लैंडस्लाइड के चलते हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-5 शिमला में दो और किन्नौर में एक जगह से ब्लॉक हो गया।

महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश

पिछले लगातार दो हफ्ते से महाराष्ट्र के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुरुवार को भी भारी बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया, इस कारण ठाणे में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है। जबकि, प्रदेश का पालघर जिला शुकवार को पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके अलावा जलभराव की वजह से गुजरात के नवसारी में भी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार के दिन बंद रखे गए हैं।

तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात

आसमान से बरस रही इस आफत के चलते तेलंगाना के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। राज्य के कई जिलों में 15 फीट तक पानी भर गया है। गुरुवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिसके बाद आज राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। पिछले एक हफ्ते में बारिश की वजह से राज्य में 8 लोगों की जान गई है।

प्रदेश में वापस लौटी बारिश

पिछले तीन दिनों से जारी साफ मौसम का दौर गुरुवार को खत्म हो गया और प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम समेत कुल 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

Created On :   28 July 2023 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story