भारत में कोरोना के 13,166 नए मामले , 302 की मौत

Coronavirus India Updates Today: 13,166 new cases of corona in India, 302 died
भारत में कोरोना के 13,166 नए मामले , 302 की मौत
कोविड-19 भारत में कोरोना के 13,166 नए मामले , 302 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 13
  • 166 नए मामले
  • 302 की मौत

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे में 13,166 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए हैं। इस वायरस से 302 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,13,226 हो गई है।

इस बीच, कोरोना के 1,34,235 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 26,988 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,22,46,884 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है। देशभर में कुल 10,30,016 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 76.45 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.48 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 1.28 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में लोगों को 32.04 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई हैं। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 176.86 करोड़ तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि 11.02 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Created On :   25 Feb 2022 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story