- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- 15 killed in floods and landslides in Japan
दैनिक भास्कर हिंदी: जापान में बाढ़ और भूस्खलन से 15 की मौत

हाईलाइट
- जापान में बाढ़ और भूस्खलन से 15 की मौत
टोक्यो, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों के लापता होने की खबर है। विनाशकारी बाढ़ के बाद हताहत हुए लोगों के बारे में यह ताजा सूचना रविवार को मिली।
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुमामोटो में बाढ़ से घिरे नर्सिग होम में 14 पीड़ित पाए गए, जबकि अन्य लोगों को एक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से निकाला गया है।
मौत के आंकड़ों को औपचारिक रूप से प्रमाणित किया जाना बाकी है।
कुमामोटो के गवर्नर इकुओ कबाशिमा ने संवाददाताओं से कहा कि नर्सिग होम में पीड़ितों को कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट में पाया गया है। यह जापान में इस्तेमाल होने वाला वह शब्द है, जिसे एक डॉक्टर की ओर से आधिकारिक तौर पर मौत को प्रमाणित करने से पहले उपयोग में लाया जाता है।
अधिकारियों ने 200,000 से अधिक लोगों को अपने स्थान खाली करने का आदेश दिया गया है और 10,000 सैनिकों को बचाव दल की मदद के लिए भेजा जा रहा है।
रविवार को रातभर भारी बारिश होने का पूवार्नुमान है।
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
कुमामोटो और कागोशिमा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
तस्वीरों में जलमग्न घरों और कारों को देखा जा सकता है। साथ ही कुमा नदी पुल के ऊपर से बहती दिखाई दे रही है।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि इस तरह की बारिश इस क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखी गई थी।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ओडिशा में मुठभेड़, 4 नक्सली मारे गए
दैनिक भास्कर हिंदी: रतलाम के पार्लर में मेकअप कराने आई दुल्हन की हत्या
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र के गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में शामिल हुई आईबी
दैनिक भास्कर हिंदी: J&K: करीब 6500 लोगों को मिला डोमिलाइल सर्टिफिकेट, इनमें सबसे ज्यादा रिटायर्ड गोरखा सैनिक