जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर 2 घुसपैठिए पकड़े गए

डिजिटल डेस्क, जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को दो घुसपैठिए पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा, जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से में पोलास गांव से दो घुसपैठियों, अब्दुल हमीद और उनके बेटे अब्बास को पुंछ में नियंत्रण रेखा के साथ गुलपुर सेक्टर में भारतीय सीमा में आने के बाद पकड़ा गया। उनसे पूछताछ चल रही है कि क्या वे अनजाने में भारतीय पक्ष में भटक गए थे, या जानबूझकर एलओसी पार कर गए।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   29 April 2023 11:30 PM IST
Next Story












