लॉकडाउन उल्लंघन: भोपाल में नियम तोड़ने पर दर्ज हुए 2969 मामले

2969 cases registered in Bhopal for breaking rules
लॉकडाउन उल्लंघन: भोपाल में नियम तोड़ने पर दर्ज हुए 2969 मामले
लॉकडाउन उल्लंघन: भोपाल में नियम तोड़ने पर दर्ज हुए 2969 मामले

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का दौर जारी है। इसका पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जो भी नियमों को तोड़ रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। मध्य प्रदेश की राजधानी में 22 मार्च से शनिवार तक नियम तोड़ने वाले 2969 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी मे बताया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था और लॉकडाउन उल्लंघन के शनिवार 64 मामले दर्ज किए गए है। इन सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में 2644 नए मरीज, कुल मामले 40 हजार के करीब, अब तक 1301 की मौत

पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने पुलिस बल को निर्देश दिया है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन किया जाए। कोई व्यक्ति बिना मास्क के शहर में न निकले, इसके साथ ही किराना, सब्जी और दूध के लिए परिवार का एक ही व्यक्ति आसपास की दुकानों तक पहुंचे अन्यथा उनके विरुद्घ कार्यवाही की जाए। इसके लिए सख्ती बरती जा रही है।

COVID-19: ब्रिटिश PM का खुलासा- डॉक्टरों ने कर ली थी मेरी मौत के ऐलान की तैयारी

इसके साथ ही पुलिस ऐसे लोगों पर खास नजर रखे हुए है जो बिना कारण शहर की गलियों में घूमता मिलता है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुपहिया वाहन पर एक और कार में दो से अधिक व्यक्ति नही निकल सकते। मास्क लगाना अनिवार्य है। जो लोग भी इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। 22 मार्च से शनिवार तक भोपाल में लॉकडाउन उल्लंघन के 2969 के मामले दर्ज किए गए।

 

Created On :   3 May 2020 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story