Coronavirus India: देश में कुल मामले 40 हजार के करीब, अब तक 1301 की मौत

Coronavirus in India Live Update COVID-19 positive cases active cases in india Corona Total Deaths
Coronavirus India: देश में कुल मामले 40 हजार के करीब, अब तक 1301 की मौत
Coronavirus India: देश में कुल मामले 40 हजार के करीब, अब तक 1301 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 40 हजार के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2644 केस सामने आए हैं, जबकि 83 लोगों की मौत हुई है।

देश में अबतक कोरोना के कुल 39,980 केस सामने आए हैं। इनमें से 1301 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,632 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल मामलों में 28,046 केस ऐक्टिव हैं।

कोविड-19 की उत्पत्ति: ट्रंप का दावा गलत! WHO ने बताया- चीनी लैब से नहीं, बल्कि यहां से आया कोरोना

राजस्थान में रविवार सुबह तक कोरोना के 31 नए केस सामने आए। जिसके साथ राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2803 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यवार आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक-

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और गोवा अब भी कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं। वहीं महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामले में अव्वल बना हुआ है। यहां 12296 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 2000 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है लेकिन यहां 521 लोगों की मौत हो गई है ।

अंडमान निकोबार में कोरोना पीड़ितों की संख्या 33 पर ही बरकरार है, जबकि 16 लोग ठीक हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 1525 हो गया है। 441 ठीक हो गये हैं और 33 की अब तक मौत हो चुकी है।

असम में कुल मामले 43 है। 32 लोग ठीक हो गये हैं, जबकि एक की मौत हुई है।चंडीगढ़ में आकड़ा 88 पहुंच गया है, 17 को डिस्चार्ज किया गया।

छतीसगढ़ में मरीजों का आंकड़ा 43 पर रुका हुआ है। यहां अब तक 36 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

बिहार में कोरोना पीड़ितों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। रविवार सुबह तक यह आंकड़ा 481 हो गई है। 107 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि 4 की मौत दर्ज की गयी है।

दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है । दिल्ली में रविवार सुबह तक यह आंकड़ा 4122 हो गयी है। 1256 को यहां अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 64 लोगों की मौत हो गयी है।

गुजरात में रविवार सुबह तक 5054 लोग इस बीमारी से ग्रसित थे, जिनमें से 896 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 262 लोगों की मौत हुई है ।

हरियाणा में आंकड़ा 360 है। 227 लोगों को डिस्चार्ज किया है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अभी तक 40 लोग इस बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं, जिनमें से 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में मरीजों का आंकड़ा 666 पहुंच चुका है। 254 को डिस्चार्ज किया गया। 8 की मौत हुई है।

झारखंड में संख्या 115 पहुंच गया है। 22 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है।

कर्नाटक में कोरोना का ग्राफ 600 को पार कर गया है। यहां 601 लोग कोविड-19 बीमारी से ग्रसित बताए गए हैं। इनमें से 271 को डिस्चार्ज किया चुका है और 25 की मौत हुई है।

केरल में कुल मामले 499 तक पहुंच गए हैं, जबकि 400 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां चार की मौत हुई है।

लद्दाख में कोरोना का आंकड़ा 22 है । यहां 17 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है ।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2846 हो गया है। 624 को डिस्चार्ज किया गया। 151 की मौत हो गई है।

मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं। मिजोरम में एक जबकि उड़ीसा में 157 मामले सामने आये हैं। यहां 56 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है।

पुडुचेरी में अब तक आठ मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में 59 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पंजाब में 772 मामले सामने आयेए 112 को डिस्चार्ज किया गया। 20 की मौत हुई है। 

तेलंगाना में 10 63 मामले सामने आए हैं । 458 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 28 की मौत हुई है।

तमिलनाडु में 2757 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। 1341 को डिस्चार्ज किया गया। 29 की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह तक 2487 मामले सामने आये हैं। 689 को डिस्चार्ज किया गया। 43 की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ितों की संख्या रविवार सुबह तक 922 हो गई है। 151 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 33 की मौत हुई है

 

 

 

Created On :   3 May 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story