5 साल का लड़का 2 महीने बाद अकेले घर लौटा

5 year old boy returned home alone after 2 months
5 साल का लड़का 2 महीने बाद अकेले घर लौटा
5 साल का लड़का 2 महीने बाद अकेले घर लौटा

बेंगलुरु, 25 मई (आईएएनएस)। दो महीने से दिल्ली में फंसे रहने के बाद एक 5 साल के बच्चे ने सोमवार को अकेले ही घर के लिए उड़ान भरी।

केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बच्चे की वापसी पर ट्वीट किया, वेलकम होम, विहान! (शर्मा) बेंगलुरु हवाई अड्डा लगातार हमारे सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी की दिशा में काम कर रहा है।

एक पीले रंग की जैकेट और मास्क पहने हुए विहान शर्मा एयरपोर्ट पर खड़े थे। उनके प्लेकार्ड पर विशेष श्रेणी लिखा था। उनकी मां मंजीश शर्मा उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पर थीं।

मंजीश अपने बेटे को दो महीने के बाद देखने पर भावुक हो गई, जिसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर के लिए रवाना हो गए, पिछले दो महीने से विहान दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ था।

Created On :   25 May 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story