मिजोरम में 5.0 तीव्रता का भूकंप

मिजोरम में 5.0 तीव्रता का भूकंप

आईजोल, 18 जून (आईएएनएस)। मिजोरम में म्यांमार से लगे कुछ इलाकों में गुरुवार रात रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का एक मध्यम दर्जे का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, भूकंप म्यांमार से लगे पूर्वी मिजोरम के चंफाई इलाके में रात 7.29 बजे आया।

भूकंप कुछ सेकेंड में समाप्त हो गया और इसकी गहराई 80 किलोमीटर थी।

भूकंप विज्ञानी भारत के पहाड़ी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया में छठी प्रमुख भूकंप संभावित पट्टी मानते हैं।

पूर्वोत्तर में इतिहास के कुछ सबसे बड़े भूकंप आए हैं। वर्ष 1897 8.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र शिलांग था, जबकि 1950 में असम में रिक्टर पैमाने पर 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके परिणामस्वरूप ब्रह्मपुत्र नदी ने अपना रास्ता बदल दिया था।

 

Created On :   18 Jun 2020 6:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story