पिछले 24 घंटों में 6 हजार 984 नए मामले दर्ज, 247 लोगों ने गवाई जान

6,984 new cases of corona virus in India, 247 deaths
पिछले 24 घंटों में 6 हजार 984 नए मामले दर्ज, 247 लोगों ने गवाई जान
इंडिया कोरोना पिछले 24 घंटों में 6 हजार 984 नए मामले दर्ज, 247 लोगों ने गवाई जान
हाईलाइट
  • मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 76 हजार से ज्यादा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6,984 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते दिन की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं। इस दौरान 247 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को दी। देश में मंगलवार को दैनिक कोरोना मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई तब कोरोना के 5,784 नए मामले दर्ज किए गए, जो 571 दिनों में सबसे कम है।

बीते 24 घंटे में हुई नई मौतों के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,76,135 हो गई है। कोरोना के बीते 24 घंटे में 8,168 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,46,931 हो गई है। भारत में वर्तमान में कोरोना के 87,562 सक्रिय मामले हैं। देशभर में कुल 11,84,883 टेस्ट किए गए। इसी के साथ भारत में अब तक टेस्ट की संख्या बढ़कर 65.88 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

बीते 24 घंटे में लोगों को 68,89,025 वैक्सीन खुराक देने के साथ ही भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 134.61 करोड़ तक पहुंच गया है। यह सत्र में 1,41,10,887 के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 16.49 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

(आईएएनएस)

Created On :   15 Dec 2021 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story