स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद गाड़ी सवार युवकों ने शव को चार किलोमीटर तक घसीटा, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

After hitting the girl riding a scooty, the youths dragged the dead body for four kilometers
स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद गाड़ी सवार युवकों ने शव को चार किलोमीटर तक घसीटा, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
शर्मसार करने वाला मामला स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने के बाद गाड़ी सवार युवकों ने शव को चार किलोमीटर तक घसीटा, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
हाईलाइट
  • पांचों लड़को के खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कझांवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने निर्वस्त्र अवस्था में एक लड़की का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर के दौरान कार सवार 5 लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार लड़की को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उसकी बॉडी गाड़ी में फंस गई। हादसे के बाद आरोपियों ने गाड़ी रोकना तक मुनासिब नहीं समझा ओर आगे बढ़ते चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलेनो कार ने लड़की की बॉडी को 4 किलोमीटर तक घसीटते चले गए। जिसकी वजह से लड़की की मौत हो गई। 

आरोपियों ने कही ये बातें

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कहा कि उन्हें नहीं पत्ता था कि लड़की की डेड बॉडी उनकी गाड़ी में फंसी हुई है। इसी वजह से शव चार किलोमीटर तक घसीटता चला गया। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि इन लड़कों को पता होगा कि लड़की की बॉडी गाड़ी में फंस चुकी है, लेकिन इन लोगों ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारी थी इसलिए वे घटनास्थल से भागने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लड़की के साथ छेड़छाड़ के एंगल से भी छानबीन करने में जुट गई है। 

यहीं नहीं पुलिस इस आधार से भी जांच कर रही है कि न्यू ईयर के दौरान ये युवकों शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहे थे। हालांकि पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुल्तानपुरी इलाके से रात 3 बजे के करीब कार सवार युवकों ने एक स्कूटी महिला को टक्कर मार दी और इन कार सवारों ने महिला को चार किलोमीटर तक घसीटता रहा। जिसकी वजह से महिला की जान चली गई। फिलहाल कार में सवार सभी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि पुलिस ने पांचों लड़को के खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामलों को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इस घटना की जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी ने फोन करके बताया। कॉलर ने इस घटना की जानकारी को पुलिस को 1 जनवरी सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बलेनो गाड़ी में एक शव बंधी हुई है और वह तेजी के साथ कुटुबगड की ओर जा रही है। कॉलर ने गाड़ी का नंबर भी पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को ट्रेस करना शुरू कर दिया और गाड़ी सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   1 Jan 2023 3:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story