अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा और सुविधा के खास इंतजाम

Amarnath yatra beginning from June 28 facilities and securities
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा और सुविधा के खास इंतजाम
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा और सुविधा के खास इंतजाम
हाईलाइट
  • यात्रा के लिए करीब 2 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
  • जम्मू कश्मीर में 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
  • राज्यपाल एन एन वोहरा ने रविवार को विभिन्न शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े और खास इंतजाम किए गए हैं। राज्यपाल एन एन वोहरा ने रविवार को विभिन्न शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 


 

27 जून को रवाना होगा पहला जत्था  

अमरनाथ यात्रा के लिए 27 जून को पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। 28 जून को कश्मीर के दोनों कैंपों पहलगाम और बालटाल से भक्तों को भेजा जाएगा। यात्रा के लिए करीब 2 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 

 

अमरनाथ यात्रियों के लिए पहली बार ये सुविधाएं-


एसी हॉल-


अमरनाथ यात्रियों के लिए पहली बार एसी हॉल बनाए गए हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक 13 एसी हॉल बनाए गए हैं। जिनमें 1300 लोग रह सकेंगे। 


आरओ वॉटर-


रास्ते में पीने के लिए आरओ वॉटर की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दोनों मार्गों पर हर दो किलोमीटर पर आरओ का पानी मिलेगा। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने निजी कंपनी को इसका ठेका दिया गया है। 200 से अधिक आरओ लगाए जाएंगे वहीं श्रीनगर के सेंट्रल स्टोर में 70 आरओ लगाए जाएंगे। 


ड्रोन कैमरे-

पहली बार यात्रा के दौरान गाड़ियों में रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस लगाए जाएंगे। इससे सभी गाड़ियों के लोकेशन का पता चल सकेगा। कोई भी समस्या होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी। वहीं जम्मू के लखनपुर से लेकर कश्मीर तक के रास्तों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। 



15 हजार यात्रियों के लिए 120 लंगर-

जानकारी के मुताबिक दोनों रूट पर 15 हजार यात्रियों को छोड़ा जाएगा। हवाई मार्ग से जाने वाले यात्रियों को संख्या अलग है। तीन निजी कंपनियों के हेलिकॉप्टर यात्रियों को गुफा तक लेकर जाएंगे। वहीं यात्रियों के लिए दोनों रूट पर करीब 120 लंगर होंगे, जो कि देशभर से आए लंगर कमेटी की तरफ से लगाए जाएंगे। हर रोज खाने की जांच के बाद ही भक्तों को लंगर में भोजन करने दिया जाएगा। फिलहाल लंगरों के ट्रक पहुंचने शुरू हो गए हैं। लंगर कमेटियों ने काम शुरू कर दिया है। 


NSG कमांडो और महिला बटालियन- 

यात्रा की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय ने 24 एनएसजी कमांडो, महिला बटालियन की तैनाती का फैसला किया है। भगवती नगर में CRPF की एक महिला कंपनी तैनात होगी। इसमें 90 महिलाएं होंगी।


सुरक्षाकर्मियों की विशेष टुकड़ियां- 

कश्मीर के अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा जिलों के हाईवे पर खास ध्यान दिया जाएगा। अनंतनाग से पांपोर तक का हाईवे सबसे ज्यादा खतरनाक है। यहां आतंकी हमलों की आशंका के चलते सुरक्षाकर्मियों की विशेष टुकड़ियां तैनात की जाएंगी। जम्मू से लेकर कश्मीर तक हाईवे पर कई जगह नाके लगाए गए हैं। आने-जाने वाले सभी वाहनों के नंबर लिखे जा रहे हैं।


 

Created On :   24 Jun 2018 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story