Himachal Cloud Burst: बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में हाहाकार, अब तक 16 की मौत, 30 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी

- हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी
- लोग बाढ़ से परेशान
- बचाव अभियान जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। मंगलवार को 11 से 15 जगहों पर बादल फटने से काफी तबाही मच गई। कई इलाकों में बाढ़ आने से लोग परेशान हैं। करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 16 की मौत की जानकारी सामने आई है। केवल जान का ही नहीं बल्कि मकानों और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हैं। 405 से भी ज्यादा सड़कें बंद हैं और 1500 से अधिक ट्रांसफार्मर्स खराब हो गए हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है ताकि लोगों को जल्द से जल्द खोज कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके।
20 मकान तबाह
कुछ इलकों में बाढ़ आने के चलते लगभग 20 मकानों तबाह हो गए और 15 पशुशालाओं (Cattle Shed) पर भी असर पड़ा। बारिश के चलते याताया बाधित है। 406 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इसी के साथ राज्य में 1500 से भी ज्यादा ट्रंसफार्मर्स ने काम करना बंद कर दिया है।
#WATCH मंडी, हिमाचल प्रदेश: क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में भयंकर बाढ़ आ गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। pic.twitter.com/qbcXm6MkyO— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2025
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण बारिश का सिलसिला जारी है। सबसे अधिक बारिश मंडी में हुई है। अब तक 350 से भी ज्यादा लोगों को बचाया गया है। इस वक्त भी बचाव अभियान और तलाशी अभियान जारी है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बताया है कि राज्य में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 3 जुलाई तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
#WATCH | Mandi | Due to very heavy rainfall in the region, the Beas River is experiencing severe flooding.The India Meteorological Department (IMD) has issued a red alert in Himachal Pradesh. pic.twitter.com/dGD7ZSpIjl
— ANI (@ANI) July 1, 2025
Created On :   3 July 2025 8:47 AM IST