Himachal Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश का कहर जारी, 11 स्थानों पर फटे बादल, कई इलाकों में बाढ़, 10 की मौत, 16 लापता

- हिमाचल प्रदेश में फटे बादल
- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 406 सड़कें बंद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश ने तांडव मचा रखा है। मंगलवार को 11 जगह बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कुछ इलकों में बाढ़ आने की वजह से 16 लोग लापता है। वहीं, 10 की मौत होने की खबर सामने आई है। 20 मकानों तबाह हो गए और 15 पशुशालाओं (Cattle Shed) पर भी असर पड़ा। बारिश के चलते याताया बाधित है। 406 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इसी के साथ राज्य में 1500 से भी ज्यादा ट्रंसफार्मर्स ने काम करना बंद कर दिया है।
#WATCH मंडी, हिमाचल प्रदेश: SDRF टीम सराज घाटी में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में सहायता प्रदान कर रही है।(सोर्स: SDRF) pic.twitter.com/IXkDBNFdBG— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर
आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों से राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा बारिश मंडी में हुई है। अब तक 300 से भी ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इस वक्त भी बचाव अभियान और तलाशी अभियान जारी है।
अब तक राज्य को कितना नुकसान?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने बताया है कि राज्य में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 3 जुलाई तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
जयराम ठाकुर जायजा लेने पहुंचे
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मैं पहली बार यहां आया हूं। हम यहां लोगों की जिंदगी बचाने में सफल हुए क्योंकि हमने लोगों के घर खाली करा लिए थे। यहां बहुत बड़ी क्षति हुई है। हमें कुछ जगह राशन हेलीकॉप्टर के माध्यम से छुड़वाना पड़ेगा ताकि लोगों को कठिनाई का सामना न करना पड़े
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | A resident, Susheel, says, "It has been raining heavily in Mandi since night and the water level of the Beas river is rising. Landslides are also occurring at many places..." https://t.co/7569LH9Wd6 pic.twitter.com/mEB4ufgVdy
— ANI (@ANI) July 1, 2025
Created On :   2 July 2025 8:05 PM IST