बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजनाथ सिंह ने किया कार्यसमिति की बैठक को संबोधित, बताया RJD का मकसद और BJP के मजबूत होने की वजह

राजनाथ सिंह ने किया कार्यसमिति की बैठक को संबोधित, बताया RJD का मकसद और BJP के मजबूत होने की वजह
  • पटना में राजनाथ सिंह
  • आरजेडी पर किया प्रहार
  • बताया क्या है पार्टी का उद्देश्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने बुधवार (2 जुलाई) को बिहार पहुंचे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने राजधानी पटना में मीटिंग को संबोधित करते हुए बताया कि बीजेपी इतनी मजबूत कैसे हैं? उन्होंने कहा कि हर एक कार्यकर्ता पूरे भाव के साथ काम करता है फिर चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। साथ ही, आरजेडी पर भी जम कर निशाना साधा।

क्यों मजबूत है बीजेपी?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी में हर कोई कार्यकर्ता भाव से ही काम करता है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न बैठा हुआ हो। यही हमारी पार्टी की मजबूती का आधार है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज स्थापित हो चुकी है।

आरजेडी पर निशाना

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना। जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए। ऐसी नीतियां बनाना जिसमें हर वर्ग का विकास हो। सभी को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो, यह भी हमारी सरकार ने किया है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं।

'भारत बदल सकता है'

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है, बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए। हमें यहीं विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुंचाना है।

Created On :   2 July 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story