अंतरिक्ष में मानव मिशन के लिए भारत की ये खास मदद करेगा रूस

Ambassador Kudashev says, Russia can train indian astronauts for Gaganyaan
अंतरिक्ष में मानव मिशन के लिए भारत की ये खास मदद करेगा रूस
अंतरिक्ष में मानव मिशन के लिए भारत की ये खास मदद करेगा रूस
हाईलाइट
  • अंतिरक्ष में भारत के मानव मिशन में मिलेगा रूस का साथ
  • भारत अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन 2022 में भेजने की तैयारी कर रहा है
  • रूसी राजदूत ने कहा- अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग दे सकता है रूस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष में अपने पहले मानव मिशन की तैयारी में जुटे भारत को रूस की ओर से एक बड़ी सहायता की पेशकश हुई है। भारत में रूस के राजदूत निकोलेय कुदाशेव ने कहा है कि इस मिशन में रूस, भारत की हर संभव मदद करने को तैयार है। गौरतलब है कि भारत 2022 में अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी ने इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मिशन का ऐलान किया था।

कुदाशेव ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि भारत अंतिरक्ष में मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है। हम भारत के इस मिशन में साझेदार बनकर बेहद खुश होंगे। रूस भारत को इस मिशन में हर सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है। खासकर अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग में रूस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रूसी वैज्ञानिक इस मिशन में सुरक्षा और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी अहम योगदान दे सकते हैं।

कुदाशेव ने यह बातें रशियन एम्बेसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा पर बनी एक पेंटिंग के उद्घाटन के अवसर पर था। यह पेंटिंग रशियन एम्बेसी में ही लगेगी। बता दें कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने स्पेस के लिए 2 अप्रेल 1984 को उड़ान भरी थी। इस मिशन में उनके साथ रशियन अंतरिक्ष यात्री भी थे।

पेंटिंग के उद्घाटन के इतर रूसी राजदूत ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भारत और रूस के साझेदारी का एक लम्बा इतिहास रहा है। रूस के वैज्ञानिक भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में आगे भी साझेदारी करने के इच्छुक हैं।

Created On :   3 Dec 2018 6:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story