विधानसभा चुनाव के लिए भुवनेश्वर पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 

Amit Shah arrived in Orissas Bhubaneswar for assembly elections
विधानसभा चुनाव के लिए भुवनेश्वर पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 
विधानसभा चुनाव के लिए भुवनेश्वर पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भुवनेश्वर पहुंचे। यहां शाह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री जुएल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

 

Related image

 

अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की तैयारी यहां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी के मद्देनजर अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने व चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उड़ीसा पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली शिशु भवन चौक, राजमहल चौक, मास्टर कैंटीन चौक से होते हुए पार्टी के कार्यालय पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम नजर आए। अमित शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ता से बातचीत कर उनकी बात भी सुनी। 

 

 

भाजपा के नेता प्रताप षड़ंगी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ओडिशा दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक करने वाले हैं। उन्होनें बताया बहुत कम समय के अंतराल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चौथी बार ओडिशा दौरे पर आए हैं।

 

 

Related image

Created On :   1 July 2018 10:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story